सऊदी अरब में यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच कई शहरों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. यमन के हूतियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी शहरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं. सऊदी अधिकारियों के मुताबिक इस हमले में 13 नागरिक घायल हुए हैं. हूतियों के हमले के बाद सऊदी ने खमीस मुशैत, आभा और ताइफ सहित कई दक्षिणी शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया.
यमन के ईरान-समर्थित हूती विद्रोही समूह ने सोमवार को दावा किया कि उसने दक्षिणी सऊदी अरब में किंग खालिद एयर बेस पर बड़े पैमाने पर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है.
हूतियों ने सऊदी अरब पर फिर हमले शुरू कर दिए हैं. इन हमलों से निपटने के लिए रियाद में उच्चस्तरीय आपातकालीन बैठकें चल रही हैं. सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों के बीच बढ़ते संघर्ष ने सुरक्षा के साथ-साथ वैश्विक तेल आपूर्ति की चिंता को भी बढ़ा दी है. हूतियों के हमले के बाद सऊदी ने खमीस मुशैत, आभा और ताइफ सहित कई दक्षिणी शहरों में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया.
लाल सागर के रणनीतिक द्वीपों पर हूतियों का कब्जा और यमन में बढ़ती हिंसा ने क्षेत्रीय संकट को और गंभीर बना दिया है. साथ ही, इस समूह ने लाल सागर शिपिंग रूट पर स्थित रणनीतिक द्वीपों पर भी अपना कब्ज़ा और दायरा काफी बढ़ा लिया है.
हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी के मुताबिक, हमलों में खमीस मुशैत के किंग खालिद एयर बेस पर विमान हैंगर, रडार सिस्टम, रनवे और गोला-बारूद के डिपो को निशाना बनाया गया.
हूतियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब के खमीस मुशैत इलाके में एक सैन्य एयरबेस को निशाना बनाकर बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन दागे. हूतियों की तरफ से ड्रोन और मिसाइल हमलों में लगातार तेजी देखी जा रही है, जिसके जवाब में सऊदी अरब और यमन की सेना हवाई हमले कर पलटवार कर रही है.
यमन सरकार और हूती अधिकारियों ने सोमवार को पुष्टि की कि विद्रोहियों ने ग्रेटर हनिश और लेसर हनिश द्वीपों पर पूर्ण कब्ज़ा कर लिया है. ये दोनों सामरिक द्वीप जलडमरूमध्य से लगभग 160 किलोमीटर उत्तर में स्थित हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



