Delhi BJP MLA Gajendra Daral Beat up Mandal President Sunil Kumar: दलित बीजेपी नेता (Dalit BJP leader assaulted) ने अपनी ही पार्टी के विधायक पर अंधेरे कमरे में पूरी रात डंडे-बेल्ट से पीटने का आरोप लगाया है। कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने मुंडका विधायक गजेंद्र दराल पर पीटने का आरोप लगाया है। दोनों भाजपा नेताओं के बीच विवाद अनुशासन समिति पहुंच गया है। दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दोनों नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा है। दोनों को 16 सितंबर को दोपहर 3 बजे प्रदेश अनुशासन समिति के सामने अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।
दरअसल, कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने मुंडका से बीजेपी विधायक गजेंद्र दराल पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। सुनील कुमार का आरोप है कि विधायक ने उनके साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल भी किया। घटना से जुड़े आरोप सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया और मीडिया में चर्चा में आया।
कंझावला मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार शाम विधायक गजेंद्र दराल ने उन्हें वोटर लिस्ट लेकर मीटिंग के लिए बीजेपी कार्यालय बुलाया था। सुनील का आरोप है कि कार्यालय पहुंचने के बाद उन्हें वहां रोक लिया गया और रातभर उनके साथ मारपीट की ग।. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उन्हें डंडे, पाइप और बेल्ट से पीटा गया। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने शरीर पर पड़े नीले और गहरे चोट के निशान भी दिखाए।
पुलिस पर FIR दर्ज नहीं करने का लगाया आरोप
सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि मारपीट के समय बीजेपी कार्यालय के CCTV कैमरे बंद कर दिए गए थे। साथ ही कार्यालय को अंदर से लॉक कर दिया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके साथ गाली-गलौज की गई और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। सुनील ने पुलिस को लिखित शिकायत देने की बात कही है। उनका आरोप है कि पुलिस ने अभी तक उनकी शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की है।
AAP ने बीजेपी पर साधा निशाना
मामले को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी पर हमला बोला है। AAP नेता और विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि बीजेपी विधायक ने अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता सुनील कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट की। AAP का दावा है कि सुनील कुमार दलित मंडल अध्यक्ष हैं और इसी वजह से उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया गया।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



