Gangster Himanshu Bhau: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली अपराधियों का सबसे सुरक्षित ठिकाना बन गई है। बेखौफ अपराधी हर दिन दिल्ली में लॉ एंड ऑर्डर (Law and order in Delhi) की धज्जियां उड़ा रहे हैं। दिल्ली में हर दिन किसी न किसी का खून बह रहा है। जबकि दिल्ली पुलिस (Delhi Police) इन अपराधियों के आगे बेबश नजर आ रही है। अब 14 सितंबर को जिम ट्रेनर विजय हत्याकांड (Gym Trainer Vijay Murder Case) में बड़ा खुलासा हुआ है। आया नगर में 30 वर्षीय जिम ट्रेनर विजय की हत्या गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने की है। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में बैठकर दिल्ली को दहला रहा है। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने एक महीने के अंदर दूसरी बार दिल्ली का दहलाया है। इससे पहले नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मं भी गैंगस्टर हिमांशु भाऊ का नाम आया था।

दरअसल दिल्ली के आया नगर में हुए हत्याकांड के बाद अमेरिका में मौजूद गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के नाम से सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में उसने आया नगर हत्या की जिम्मेदारी ली है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि अमेरिका में बैठा गैंगस्टर किस तरह भारत में मौजूद अपने गुर्गों और शूटर्स के जरिए वारदातों को अंजाम दिला रहा है।

पहले नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, अब आया नगर में जिम ट्रेनर निशाने पर सितंबर के शुरुआती हफ्ते में नरेला में एक नामी प्रॉपर्टी डीलर की कई गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। अब आया नगर में जिम ट्रेनर विजय की हत्या के बाद एक बार फिर हिमांशु भाऊ का नाम सामने आया है। यानी कुछ ही हफ्तों के अंतराल में दिल्ली में दो अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में कई राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है।

जिम ट्रेनर विजय कुमार।

सोशल मीडिया पोस्ट पर ली हत्या की जिम्मेदारी

सोशल मीडिया पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा आया नगर में विजय की हत्या के बाद हिमांशु भाऊ के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई। इसमें लिखा-आया नगर में विजय की हत्या की जिम्मेदारी हिमांशु भाऊ लेता है। पोस्ट में आगे लिखा है-भागने से काम नहीं चलेगा फील्ड में आओ भागने नहीं दूंगा किसी का कोई नहीं है। पोस्ट के अंत में Bhau gang और Since-2020 लिखा गया है। यह सोशल मीडिया पर सामने आया जिम्मेदारी लेने का दावा है। दिल्ली पुलिस जांच में इस पोस्ट और हत्याकांड के बीच कनेक्शन की भी पड़ताल करेगी। आया नगर में दो आरोपियों ने किया हमला पुलिस के मुताबिक, आया नगर में विजय पर दो आरोपियों ने हमला किया. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग की। गोली लगने से विजय की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों के मुताबिक, विजय को 4 गोलियां लगी थीं।

पोस्ट के दावे और CCTV पर टिकी जांच

दिल्ली से हरियाणा तक जहां भी इस गैंग की वारदातों की बात सामने आई है, वहां 15 से 20 राउंड तक फायरिंग हुई है। आया नगर की घटना में भी 10 से 12 राउंड फायरिंग की बात सामने आई है। पोस्ट के दावे और CCTV पर टिकी जांच आया नगर में जिम ट्रेनर विजय की हत्या के बाद अब पुलिस के सामने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती है. CCTV फुटेज पुलिस के कब्जे में है और इसी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

धमकी, रंगदारी और फायरिंग के कई मामले

जांच एजेंसियों के मुताबिक, 2025 और 2026 के दौरान दिल्ली और हरियाणा में धमकी, रंगदारी और फायरिंग की कई घटनाओं की जांच में हिमांशु भाऊ गैंग का नाम सामने आया है। आरोप है कि गैंग का मुख्य नेटवर्क विदेश से संचालित किया जा रहा है। विदेश में बैठे गैंग के मास्टरमाइंड भारत में मौजूद अपने गुर्गों को अलग-अलग टास्क देते हैं। इसके बाद स्थानीय स्तर पर शूटर्स और दूसरे सहयोगियों के जरिए वारदातों को अंजाम दिया जाता है। इस तरह के नेटवर्क में सीधे गैंगस्टर का घटनास्थल पर मौजूद होना जरूरी नहीं होता। वह विदेश में बैठकर मोबाइल फोन और दूसरे माध्यमों के जरिए अपने लोगों के संपर्क में रहता है।

महज 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम

हिमांशु भाऊ हरियाणा के रोहतक जिले के रिटोली गांव का रहने वाला है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने महज 17 साल की उम्र में अपराध की दुनिया में कदम रखा था। साल 2020 में उसके बाल सुधार गृह से फरार होने की बात भी सामने आई थी। इसके बाद उसके खिलाफ हरियाणा में दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आती रही है। उसके खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, हथियार और अन्य गंभीर अपराधों के तहत मामले दर्ज हैं। धीरे-धीरे उसका नाम स्थानीय अपराध से निकलकर बड़े गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़ता गया।

    ‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

    Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
    https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m