CM Rekha Gupta Inspected Chhath Ghats: छठ महापर्व के दो महीने शेष रह गए हैं। ऐसे में छठ पूजा करने वाली व्रतियों को परेशानी से बचाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता का ‘मिशन छठ घाट’ शुरू हो गया है। छठ महापर्व के दो महीने पहले से ही दिल्ली सीएम छठ घाटों के सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था को ठीक करने के लिए खुद मैदान में उतर गईं हैं।
सीएम रेखा गुप्ता ने देश की राजधानी दिल्ली में छठ घाटों के सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और भव्य छठ घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। दिल्ली सीएम ने इन घाटों के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
घाटों के निरीक्षण का इमेज सोशळ मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए दिल्ली सीएम ने लिखा- मुनक नहर पर प्रेमबाड़ी पुल के पास चल रहे सफाई, सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था और भव्य छठ घाट के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समयसीमा में पूरे हों। हमारा प्रयास है कि छठ महापर्व से पहले मुनक नहर स्वच्छ, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप तैयार हो। जो नहर कभी उपेक्षा की तस्वीर थी, आज वही आस्था, व्यवस्था और विकास के नए स्वरूप में बदल रही है। यही ‘विकास भी, विरासत भी’ के हमारे संकल्प की पहचान है।
उन्होंने आगे लिखा- यह बदलाव सेवा, सुविधा और “विकास भी, विरासत भी” के प्रति हमारा कमिटमेंट है। निरीक्षण के दौरान कैबिनेट सहयोग कपिल मिश्रा एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



