Bengal IPS Bushra Bano Controversial Video: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) और 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो का विवादित वीडियो वायरल होने के बाद तबादला कर दिया गया है। IPS बुशरा बानो को राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर भेजा गया है। उनकी जगह पार्थ घोष को खड़गपुर का एएसपी बनाया गया है। बानो का तबादला उस विवादित वीडियो पर हुआ है, जिसमें उन्होंने यूपीएससी उम्मीदवारों को प्रोत्साहित करने के दौरान स्पीच में धार्मिक प्रेम दिखाते हुए इंशाल्लाह और जज़ाकल्लाह बोला था। वहीं लेकिन जय हिंद-वंदे मातरम् नहीं बोला था। जबकि नियम के मुताबिक पुलिस अफसरों को जय हिंद-वंदे मातरम् बोलना होता है।

सार्वजिक कार्यक्रम में धार्मिक प्रेम दिखाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना हुई थी। हिंदू लीगल फंड ने गृह सचिव से भी इसकी शिकायत की थी।

दरअसल यह विवाद बुशरा बानो के इंटरनेट पर पोस्ट किए गए वीडियो को लेकर शुरू हुआ था। बुशरा ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रिहायशी कोचिंग अकादमी और प्रतियोगी परीक्षाओं समेत उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उसकी भूमिका के बारे में बताया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें यूपीएससी की तैयारी में कोचिंग अकादमी ने मदद की। बुशरा बानो ने वहां से मिले सहयोग का भी जिक्र किया। अस्सलामुअलैकुम के साथ की। वहीं आखिर में उन्होंने इंशाअल्लाह और जजाकल्लाह जैसे शब्दों के इस्तेमाल किया था। इसी को लेकर विवाद खड़ा हो गया, और सवाल उठने शुरू हो गए।

गृह सचिव से की शिकायत

हिंदू लीगल फंड नामक वेबसाइट ने वीडियो को लेकर बंगाल के गृह सचिव से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आईपीएस अधिकारी बुशरा बानो अस्सलाम वालेकुम से शुरुआत की, इंशाल्लाह का इस्तेमाल किया और जज़ाकल्लाह कहकर वीडियो समाप्त किया। उन्होंने वंदे मातरम या जय हिंद का इस्तेमाल नहीं किया। शिकायत में कहा गया है ‘भारत राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एक सेवारत अधिकारी को निष्पक्षता बनाए रखनी चाहिए और सार्वजनिक संचार में राष्ट्रीय अभिव्यक्तियों का उपयोग करना चाहिए। हम उचित समीक्षा और कार्रवाई की मांग करते हैं।

पार्थ घोष को मिली जिम्मेदारी

विवाद बढ़ने पर बंगाल की शुभेंदु सरकार ने बुशरा बानो का तबादला कर दिया है। उन्हें राज्य सशस्त्र पुलिस में डिप्टी कमांडेंट के पद पर भेज दिया है। सरकार ने पार्थ घोष को खड़गपुर का अतिरिक्त एसपी और सुभेंदु मंडल को चंदननगर पुलिस आयुक्त कार्यालय का अतिरिक्त डीसी नियुक्त किया है।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m