Unity Mall Built in Place of Dilli Haat: दिल्ली हाट की जगह पर नया ‘यूनिटी मॉल’ बनेगा। दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता (CM Rekha Gupta) ने इसकी घोषणा की है। सीएम रेखा गुप्ता ने पीतमपुरा के पुराने दिल्ली हाट की जगह 200 करोड़ रुपये की लागत से ‘यूनिटी मॉल’ बनाने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसकी घोषणा की। ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल के तहत दिल्ली हाट की जगह पर नया ‘यूनिटी मॉल’ बनाने का निर्णय लिया गया है। यहां एक साथ देश के सभी राज्यों के जायकों का स्वाद मिलेगा।
दिल्ली पर्यटन एवं और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) की ओर से निर्मित इस मॉल में 36 स्टॉल और एक बड़ा फूड कोर्ट होगा। इस मॉल में विभिन्न राज्यों के हस्तशिल्प, कला और व्यंजनों का संगम दिखेगा। इसका मकसद देश भर के कारीगरों को राष्ट्रीय मंच देना है।
मॉल में अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों के लिए खान-पान की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। लोग एक ही परिसर में उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक के अलग-अलग राज्यों के भोजन का आनंद ले सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों के साथ दिल्ली आने वाले पर्यटकों को भी नया अनुभव मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र की ‘एक जिला, एक उत्पाद’ पहल के तहत लगभग 200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से विकसित किए जाने वाले इस मॉल में विभिन्न राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 36 स्टॉल बनाने की योजना है।
यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए पहले ही जारी हो चुका है टेंडर
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पर्यटन एवं और परिवहन विकास निगम (डीटीटीडीसी) की ओर से ‘यूनिटी मॉल’ के निर्माण के लिए निविदा पहले ही जारी की जा चुकी है। इस परियोजना का उद्देश्य कारीगरों के लिए एक राष्ट्रीय मंच तैयार करना और स्थानीय उत्पादों, व्यंजनों, कला एवं सांस्कृतिक परंपराओं को प्रदर्शित करना है। मॉल में संबंधित राज्यों और केंद्र-शासित प्रदेशों के जिलों के लिए एक-एक स्टॉल के साथ-साथ एक ‘फूड कोर्ट’ भी होगा।
‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



