Delhi Modern Public Toilet Blocks: दिल्ली में नागरिकों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली में 500 आधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक बनेंगे। इस परियोजना के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार (Rekha Gupta Government) ने ₹266 करोड़ की मंजूरी दे दी है। इन शौचालयों का निर्माण दिल्ली सरकार के पर्यटन विभाग के माध्यम से कराया जाएगा। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सबसे ज्यादा 93 सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक बनेंगे। जबकि उत्तर-पश्चिम में 90, पश्चिम में 72 और दक्षिण दिल्ली में 51 ब्लॉक बनाए जाएंगे।

सार्वजनिक शौचालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर दिल्ली की पर्यटन और नागरिक सुविधाओं की तस्वीर बदलने की है। पहले चरण में 500 शौचालय ब्लॉक तैयार किए जाएंगे। इसके सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद दूसरे चरण में 500 और सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक बनाए जाने की योजना है।

शौचालय ब्लॉक्स में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय होंगे। दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रैंप और सुगम प्रवेश की व्यवस्था की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में केयरटेकर रूम और चौकीदार के लिए अलग स्थान भी बनाया जाएगा। महिलाओं की सुविधा के लिए इन शौचालयों में सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी। इस्तेमाल किए गए सैनिटरी पैड के सुरक्षित और स्वच्छ निस्तारण के लिए सैनिटरी पैड इनसिनरेटर मशीन भी उपलब्ध होगी। इन आधुनिक शौचालय ब्लॉक्स में नागरिकों और पर्यटकों की रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक दुकान का भी प्रावधान किया गया है। यहां स्नैक्स, पेय पदार्थ और दैनिक उपयोग की जरूरी वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

मार्केट और हाईवे पर सबसे ज्यादा शौचालय

पहले चरण के 500 शौचालय ब्लॉक्स को दिल्ली के उन इलाकों में प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाएगा जहां लोगों और पर्यटकों की आवाजाही ज्यादा रहती है। 200 मार्केट क्षेत्रों में, 97 हाईवे पर, 57 कमर्शियल और इंडस्ट्रियल इलाकों में,  50 पर्यटन स्थलों के आसपास, 9 बड़े पार्कों आदि के पास, बाकी शौचालय अन्य जरूरत वाले क्षेत्रों में बनाए जाएंगे।

सोलर पैनल और CCTV से लैस होंगे ब्लॉक 

परियोजना के तहत बनने वाले सार्वजनिक शौचालय ब्लॉक्स में सोलर पैनल, CCTV कैमरे और मैकेनिकल वेंटिलेशन सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। इससे इन सुविधाओं को ज्यादा सुरक्षित, ऊर्जा-कुशल और उपयोगकर्ता-अनुकूल बनाने पर जोर दिया गया है। परियोजना में सिर्फ भवन निर्माण ही नहीं, बल्कि बागवानी और फर्नीचर से जुड़े काम भी शामिल किए गए हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m