Delhi Woman Gets 200 Crore Extortion Threat: दिल्ली की महिला से मांगी 200 करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। दिल्ली के पॉश इलाके में रहने वाली महिला को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ (Gangster Goldy Brar) ने कॉल कर 200 करोड़ की रंगदारी मांगी। वॉट्सऐप कॉल पर महिला को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लेकर धमकाया गया है। फिलाहल पुलिस ने शिकायत दर्ज कर लिया है। दिल्ली पुलिस जांच कर रही है कि धमकी देने वाला गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ही है। या किसी अन्य ने गोल्डी बराड़ का नाम लेकर धमकी दी है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक कॉल करने वाले ने महिला और उनके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। दिल्ली में अब तक सामने आई रंगदारी मांगने की घटनाओं में यह सबसे बड़ी रकम है

दिल्ली पुलिस ने बताया कि महिला की सिविल लाइंस में पुश्तैनी प्रॉपर्टी है। 7 सितंबर को रात करीब 10:44 बजे उन्हें एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। कॉलर ने कथित तौर पर अपना नाम गोल्डी बराड़ बताते हुए यह दावा किया कि उसके पास महिला के परिवार के बारे में पूरी जानकारी है। इसके साथ ही कॉलर ने उनसे 200 करोड़ रुपये देने की मांग की और रुपये नहीं देने पर महिला और उनके पति को जान से मारने की धमकी दी। शुरुआत में तो उन्होंने इस कॉल को धमकी भरे कॉल को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बाद में महिला को एक और धमकी भरा कॉल आया, जिसके बाद उन्होंने सिविल लाइंस थाने जाकर पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी जांच में जुटी

पुलिस ने इस मामले में शुरुआती जांच के बाद 10 सितंबर को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 351(4), 308(4) और 61(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस के साथ ही दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल भी इस मामले की जांच कर रही है। कॉलर की पहचान करने और धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिशें जारी हैं।

‘इस्लाम सब धर्मों में श्रेष्ठ, सबको मस्जिद जाना चाहिए…’, कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बसवराज रायरेड्डी का बयान, कहा- मक्का जाना चाहता हूं, BJP भड़की

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m