अजयारविंद नामदेव, शहडोल। शहर के गोल बाजार में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सिलाई की दुकान चलाने वाले जुनैद का शव दुकान के भीतर फांसी के फंदे पर लटका मिला, बताया जा रहा है कि जुनैद लंबे समय से बीपी और शुगर की बीमारी से जूझ रहे थे, हालांकि, आखिर किन परिस्थितियों में उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलते ही धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बीमारी और जिंदगी के संघर्ष के बीच हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

दुकान में लगाई फांसी

जुनैद गोल बाजार में सिलाई की दुकान संचालित करते थे। इसी दुकान के भीतर उन्होंने फांसी लगा ली। घटना का पता चलने के बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही धनपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की,प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जुनैद लंबे समय से बीपी और शुगर की समस्या से जूझ रहे थे।

MP राज्यसभा नामांकन की प्रक्रिया का आज दूसरा दिन: लाल सिंह आर्य, अरविंद भदौरिया समेत 5 नामों पर चर्चा,

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास

हालांकि, बीमारी और आत्महत्या के बीच क्या संबंध था, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। ऐसे में घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के बाद धनपुरी पुलिस मौके पर मौजूद रही। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल से जुड़े तथ्यों, परिजनों के बयान और अन्य परिस्थितियों के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m