CM Vijay Attacks On MK Stalin: टीवीके (TVK) चीफ और तमिलनाडु सीएम विजय ने पूर्व सीएम एमके स्टालिन पर करारा निशाना साधा है। सीएम विजय की पार्टी TVK ने कहा कि स्टालिन का राजनीतिक नुकसान उनके विरोधी नहीं, बल्कि उनके अपने करीबी लोग करेंगे। TVK की आईटी विंग ने डीएमके (DMK) पर परिवारवाद और सत्ता को सीमित रखने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि टीवीके के बयान पर डीएमके ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके ने कहा कि अगर हालात ऐसे ही बने रहे तो स्टालिन को सबसे बड़ा झटका उनके आसपास मौजूद लोगों से ही लगेगा। बयान के अनुसार उनकी पार्टी गठबंधन के नाम पर केवल राजनीतिक फायदा लेने वाली स्वार्थी ताकत नहीं है।
टीवीके ने दावा किया कि उनकी पार्टी जनता के समर्थन से सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। लोकतांत्रिक दलों के सहयोग से व्यवस्था तैयार की गई है। पार्टी ने इशारों-इशारों में डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि टीवीके अपने सहयोगियों को साथ लेकर काम करने में विश्वास रखती है। जबकि डीएमके सत्ता को सिर्फ अपने परिवार तक सीमित मानते हैं।
स्टालिन को सीधे निशाने पर लेते हुए टीवीके ने कहा कि स्टालिन के इर्द-गिर्द ऐसे लोग हैं जो उन्हें जमीनी सच्चाई से दूर रख रहे हैं। पार्टी ने तंज कसा कि स्टालिन को सत्ता के सपने में रखा जा रहा है, उन्हें सही तस्वीर नहीं दिखाई जा रही। टीवीके ने आगाह किया कि यदि यही स्थिति बनी रही तो स्टालिन को भारी राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है, जैसा कोलाथुर सीट और सत्ता गंवाने के दौरान देखने को मिला था। टीवीके ने अपने बयान के आखिर में साफ शब्दों में कहा कि स्टालिन का सियासी अंत उनके विरोधी नहीं, बल्कि उनके आसपास सक्रिय चापलूसों का समूह करेगा।
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

