तमिलनाडु में आज से नई सरकार का आगाज हो गया है. VCK और IUML के समर्थन बाद अब थलपति विजय की पार्टी टीवीके सरकार बनाने के लिए तैयार है. थलपति विजय ने आज सुबह 10 बजे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ आज टीवीके के 9 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं. विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए. वहीं, प्रोटोकॉल के मुताबिक तमिलनाडु के निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन को भी समारोह के लिए न्योता भेजा गया था.

एक्टर से नेता बने थलपति विजय अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं. उनकी पार्टी टीवीके के बहुमत साबित करने के बाद अब वो आज चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. तमिलनाडु में अब थलपति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया। अभिनेता से नेता बने विजय जोसेफ आज सीएम पद की शपथ लेंगे.

नामित मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु राज्य के लिए मंत्री बनाए जाने वाले 9 लोगों की सूची की सिफारिश की है।
1. एन. आनंद
2. आधव अर्जुन
3. डॉ. के.जी. अरुणराज,
4. के.ए. सेंगोट्टैयन
5. पी. वेंकटरमणन
6. आर. निर्मलकुमार
7. राजमोहन
8. डॉ. टी.के. प्रभु
9. सेल्वी एस. कीर्तना

विजय ने 9 मई को लोक भवन में तमिलनाडु के गवर्नर से मुलाकात की और उन्हें टीवीके के लीडर के तौर पर अपने चुनाव की जानकारी देते हुए एक लेटर दिया था. जिसके बाद तमिलनाडु के गवर्नर ने विजय को मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें सरकार बनाने के लिए इनवाइट किया था. राज्यपाल ने विजय को 13 मई 2026 को या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए कहा है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m