धर्मेद्र यादव, निवाड़ी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस के एक शिक्षक द्वारा कॉलेज के ही छात्र के साथ सरेआम मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। शिक्षक की इस करतूत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से इलाके में भारी आक्रोश का माहौल है।

READ MORE: जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष: दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट; 2 महिलाओं समेत इन पर FIR दर्ज

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें शिक्षक बेरहमी से छात्र को पीटते हुए नजर आ रहे हैं।
फिलहाल शिक्षक और छात्र के बीच विवाद या मारपीट की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ पाई है। गुरु और शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना से स्थानीय नागरिकों और छात्रों में भारी गुस्सा है। लोगों ने आरोपी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई की मांग।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m