प्रदीप मालवीय, उज्जैन। खाचरोद तहसील के ग्राम घिनोदा पंचायत में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम की जान पर बन आई। एक परिवार ने टीम पर मिर्ची पाउडर से हमला बोल दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें : पचमढ़ी हुई सैलानियों से गुलजार: बी फॉल, अप्सरा विहार और पांडव गुफाएं पहुंचे लोग, रिकॉर्ड तोड़ आमद से स्थानीय पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिला बूस्ट
क्या है पूरा मामला?
घिनोदा में अतिक्रमण को लेकर तहसील में शिकायत की गई थी। मामले में बताया गया था कि मकान के सहारे अतिक्रमण कर सड़क और नाली को बाधित किया गया है। जिसके लिए तहसीलदार ने एक टीम बनाई जो मामले की जांच कर कार्रवाई करे।
टीम पर मिर्च पाउडर से किया हमला
ग्राम घिनोदा में स्थित यह घर अनिता भरतलाल पाटीदार का बताया जा रहा है। जहां तहसीलदार के आदेश के बाद घिनोदा में आरआई भगवान सिंह परिहार, दो पटवारी और सचिव पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे। अनिता बाई ने इस पर विरोध जताया लेकिन अतिक्रमण दल नहीं माना तो अनिता बाई ने छत पर जाकर उनके ऊपर मिर्च पाउडर डाल दिया।
महिला पर नहीं हुई कोई कार्रवाई
अचानक हुए इस हमले से दल को तीतर बीतर होना पड़ा। वहीं ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि घटना कुछ दिन पुरानी बतायी जा रहा है। मिर्च पाउडर से सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने वाली हमलावर महिला के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
18 मई को कार्रवाई करने पहुंचा था दस्ता
बताया जा रहा है कि यह मामला कुछ दिन पुराना है। जानकारी मिली है कि 4 माह पहले 1 जनवरी 2026 को अतिक्रमण हटाने के आदेश पारित किए, 4 माह बाद 18 मई को आदेश धरातल पर उतरा और नायब तहसीलदार के मार्गदर्शन पर टीम ने कार्रवाई करने पहुंची थी।
ये भी पढ़ें : कटनी में प्रशासन का बड़ा एक्शन: ‘बेस्ट केयर क्लीनिक’ पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था झोलाछाप डॉक्टर, क्लीनिक सील
वीडियो सामने आने के बाद FIR दर्ज कराने पहुंचे अधिकारी
वीडियो सामने आने के बाद मामले में जनपद पंचायत निरीक्षक चुन्नीलाल परमार और घिनोदा सचिव चन्द्रभान सिंह पंवार ने खाचरोद पुलिस थाना में शासकीय कार्य में बाधा और जान की सुरक्षा के लिए आवेदन दिया है।

