Technology Desk: स्मार्टफोन कंपनी Tecno ने सुपरकार ब्रैंड Tonino Lamborghini के साथ मिलकर नया Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition लॉन्च किया है। यह दोनों कंपनियों की पहली स्मार्टफोन पार्टनरशिप है। फोन को प्रीमियम और स्पोर्टी डिजाइन दिया गया है। इसमें ब्लैक और रेड कलर थीम देखने को मिलती है।

खास है फोन का डिजाइन

नए लिमिटेड एडिशन फोन को Tonino Lamborghini Black कलर में पेश किया गया है। इसके बैक पैनल पर हेक्सागोन पैटर्न के साथ Pulse Line डिजाइन दिया गया है। पीछे Tonino Lamborghini का मेटैलिक लोगो भी मिलता है। फोन के Alive Matrix Display पर कस्टमाइज्ड ‘L’ सिग्नेचर दिया गया है। यह इसे सामान्य Pova 8 Pro 5G से अलग लुक देता है।

144Hz AMOLED डिस्प्ले

फोन में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1,208×2,644 पिक्सल है और यह 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक है। डिस्प्ले की पिक्सल डेंसिटी 429ppi है और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।

दमदार प्रोसेसर और स्टोरेज

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। फोन में RAM Expansion फीचर भी है, जिसकी मदद से कुल मेमोरी को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। Tecno का कहना है कि फोन को दो बड़े Android OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे।

50MP कैमरा और OIS

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

6500mAh की बड़ी बैटरी

Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition में 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

कीमत और बिक्री की जानकारी

Tecno ने अभी इस लिमिटेड एडिशन फोन की कीमत और बिक्री की तारीख की जानकारी नहीं दी है। इसे तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:

8GB RAM + 256GB स्टोरेज
12GB RAM + 256GB स्टोरेज
12GB RAM + 512GB स्टोरेज
तुलना के लिए भारत में रेगुलर Pova 8 Pro 5G की शुरुआती कीमत ₹49,999 है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m