Technology Desk : TECNO ने नया स्मार्टफोन Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च किया है। इस फोन की बिक्री 4 सितंबर 2026 से शुरू होगी। फोन की शुरुआती कीमत 15,999 रुपये रखी गई है। फोन की खासियत इसकी मजबूत बॉडी है। इसमें IP69 रेटिंग दी गई है। कंपनी के मुताबिक फोन धूल और पानी के दबाव से सुरक्षित रहेगा। इसे रोजाना के आउटडोर इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

कीमत और वेरिएंट

TECNO Spark Go 3 Pro दो वेरिएंट में मिलेगा।

4GB RAM + 64GB स्टोरेज: 15,999 रुपये

4GB RAM + 128GB स्टोरेज: 16,999 रुपये

फोन की बिक्री Amazon, Flipkart और ऑफलाइन स्टोर्स पर होगी।

120Hz डिस्प्ले

फोन में 6.78 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट मिलता है। इससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर मूवमेंट स्मूद रहता है।

5,200mAh की बड़ी बैटरी

फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी के अनुसार यह सामान्य इस्तेमाल में पूरे दिन चल सकती है। फोन में 15W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

IP69 रेटिंग सबसे खास

TECNO Spark Go 3 Pro की सबसे बड़ी खासियत इसकी IP69 रेटिंग है। कंपनी इसे एंट्री-लेवल सेगमेंट के मजबूत फोन में गिनती है। यह रेटिंग फोन को धूल और पानी के तेज दबाव से बचाने में मदद करती है। ऐसे में बारिश और आउटडोर इस्तेमाल में फोन ज्यादा सुरक्षित रह सकता है।