सुप्रिया पाण्डेय, रायपुर। मुख्यमंत्री निवास में शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया. आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा और संस्कृति की झलक मुख्यमंत्री निवास में देखने को मिली. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही.

यह भी पढ़ें : कोटा-लोरमी में बाघ की आमद! खेत में किसान पर किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल…

तीजा जहां महिलाओं के लिए मायके, परिवार और रिश्तों की भावनाओं से जुड़ा पर्व है, वहीं पोरा तिहार खेती-किसानी और पशुधन के प्रति आस्था और सम्मान को दर्शाता है। इस दिन मिट्टी से बने नंदी-बैल और पारंपरिक खिलौनों की पूजा की जाती है। गांवों से लेकर शहरों तक इस पर्व की खास रौनक देखने को मिल रही हैं.

लोकगीत, पारंपरिक नृत्य, झूले और छत्तीसगढ़ी पकवान इस उत्सव को और खास बना रहे हैं. मुख्यमंत्री आवास में हुए आयोजन में मंत्री गजेंद्र यादव के अलावा मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, रायपुर महापौर मीनल चौबे, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह और उनकी बहू के अलावा बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं.

देखिए वीडियो –

मुख्यमंत्री निवास में इस दौरान छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपराओं और पारिवारिक रिश्तों की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोषण तिहार के तहत पोषण जागरूकता के लिए तैयार की गई पांच गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये गाड़ियां 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले पोषण माह के दौरान प्रदेशभर में लोगों को संतुलित आहार और बेहतर पोषण के प्रति जागरूक करेंगी। आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री ने छोटी बच्चियों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया। पारंपरिक माहौल में हुए इस संस्कार ने कार्यक्रम की खुशियों को और खास बना दिया।

तीजा-पोरा तिहार के आयोजन में जहां छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराएं और संस्कृति नजर आईं, वहीं पोषण जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों के जरिए स्वस्थ परिवार और बेहतर पोषण का संदेश भी दिया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m