मेरा युवा भारत, टिहरी गढ़वाल द्वारा एसआरटी परिसर, बादशाहीथौल में विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर आज युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को एसआईआर प्रक्रिया के प्रति जागरूक करना और इस विषय पर उनके विचारों, जिज्ञासाओं और प्रश्नों के आदान-प्रदान के लिए संवादात्मक मंच उपलब्ध कराना था. कार्यक्रम में लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया.
कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल आशीष पंत ने मेरा युवा भारत के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी.कार्यक्रम के अगले चरण में यूथ आइकन संस्कृति नेगी ने विशेष गहन पुनरीक्षण विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया. इसके बाद आयोजित युवा संवाद सत्र में छात्र-छात्राओं ने SIR से संबंधित विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएं अतिथियों के समक्ष रखीं. अतिथियों ने युवाओं के प्रश्नों के उत्तर देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया. संवादात्मक सत्र में युवाओं ने सक्रिय सहभागिता की.
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड बेच रही धामी सरकार! गणेश गोदियाल ने सरकारी जमीन को औने-पौने दाम में बेचने का लगाया आरोप, दिया बड़ा बयान
कार्यक्रम के दौरान यूथ आइकन संस्कृति नेगी, अक्षत बिजल्वाण एवं आयुष वर्मा सहित खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुमन सजवाण, ब्लॉक प्रमुख, चंबा विकासखंड, नलिन भट्ट, प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी तथा मनीष राणा, जिलाध्यक्ष, युवा मोर्चा उपस्थित रहे.

