Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी पार्टी जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय एंव प्रदेश संगठन को भंग कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने जल्द ही नए सिरे से पार्टी के राष्ट्रीय एंव प्रदेश संगठन का गठन करने का ऐलान किया है। उन्होंने यह कदम उनके आवास पर कल रात हुई चोरी के बाद उठाया है।

मोतीलाल पर लगाया चोरी का आरोप

इस संबंध में जजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि, मोतीलाल राय को जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव पद से तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया जाता है।

पत्र में यह भी कहा गया है कि कल (22, जून) देर रात्रि 42A होर्डिंग रोड से मोतीलाल ने मेरा कई कीमती समान, महत्वपूर्ण कागजात एवं नगद पैसा लेकर दीवार फांद कर फरार हो गया, जिसके कारण इन्हें पार्टी के महासचिव पद से निष्कासित कर दिया गया है।

8 के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव ने आज सचिवालय थाने में अपने पटना स्थित आवास ( 42 हार्ड‍िंग रोड) पर चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के मुताबिक उनके आवास से 20 लाख नकद, 2 तोले की सोने की चेन, सोने की एक अंगूठी, आईपैड, मैकबुक, लैपटॉप, आईफोन चोरी का आरोप लगाया है। चोरी का आरोप उन्होंने अपने निजी सहायक वैशाली निवासी मोतीलाल राय पर लगाया है। इस संबंध में उन्होंने मोतीलाल राय समेत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

लगातार मुश्किलों में घिरे हैं तेज प्रताप यादव

गौरतलब है कि इन दिनों तेज प्रताप यादव लगातार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं। बीते दिन उनकी कथित (पत्नी/गर्लफ्रैंड) अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने कोर्ट तेज प्रताप के खिलाफ परिवाद दायर किया था। आकाश यादव ने उनपर जान से मारने की धमकी देने और जबरन घर में घुसने का गंभीर आरोप लगाया था। इसके बाद तेज प्रताप यादव ने भी आकाश यादव के खिलाफ अपनी छवि को खराब करने समेत अन्य कई गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, अब उनके आवास पर चोरी हुआ है, जिसका आरोप उन्होंने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय पर लगाया है।

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर लैंडिंग में चूक पर बड़ी कार्रवाई, ईओ निलंबित