कुंदन कुमार, पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का आज 5 जुलाई 2026 को अपना 30वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर पार्टी नेताओं और समर्थकों में उत्साह देखते ही बन रहा है। पटना स्थित पार्टी कार्यलय समेत सभी जिलों में राजद का स्थापना दिवस मनाया गया। पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मांगनी लाल मंडल वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी भी मौजूद रहे।
‘लालू जी के विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प’
इस मौके पर तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बिहार के सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें और जो लालू जी की जो विचारधारा है, उस विचारधारा को और ज्यादा मजबूती बिहार में मिले इसको लेकर सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को आज के दिन इस काम को करने का संकल्प लेना चाहिए।
पूरे बिहार में राजद करेगी आंदोलन- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार के सभी जिलों में मनाए जा रहे पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया और साथ-साथ कहा कि, बिहार की सरकार आम जनता की सरकार नहीं है और जिस तरह से सरकार चलाई जा रही है, उससे आम जनता काफी परेशान है। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय जनता दल एक कार्यक्रम बनाकर बिहार सरकार के खिलाफ पूरे बिहार में आंदोलन करने का काम करेगी। पार्टी इसको लेकर बहुत जल्द घोषणा करेगी।
ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की सियासी एंट्री से बढ़ी हलचल, नीतीश से मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी

