Bihar politics: पटना स्थित राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राज्य कार्यालय में कल 17 अगस्त 2026 को पर्वत पुरुष बाबा दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि मनाई गई। श्रद्धांजलि सभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत राजद के कई बड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव की जुबान फिसल गई। उन्होंने दशरथ मांझी की जगह केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी को श्रद्धांजलि अर्पित की। तेजस्वी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर जीतन राम मांझी ने भी तंज कसा है।
‘नशा शराब में होती तो नाचती बोतल’
जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर शेयर करते हुए तंज कसा है। मांझी ने लिखा, “नशा शराब में होती तो नाचती बोतल” उन्होंने कहा कि, लगता है बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था। इसलिए मुझे श्रद्धांजलि दे रहें हैं। अगर हालात नहीं सुधरें तो आने वाले वक्त में ये जनाब जीते जी अपने पिता लालू जी एवं राबड़ी जी को भी श्रद्धांजलि दे देंगें। नशा कुछ भी करा सकता है।
भाई तेजस्वी के बचाव में उतरीं रोहिणी
जीतन राम मांझी के इस तंज पर रोहिणी यादव ने अपने भाई तेजस्वी यादव का बचाव किया है। रोहिणी ने जीतन राम मांझी को टैग करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कही बीजेपी की श्रेयसी सिंह वाला नशा तो नही किया था प्रतिपक्ष के नेता? रोहिणी ने आगे लिखा, बीजेपी की श्रेयसी सिंह पर बोलने की औकात नहीं है सामंतियों के इस ग़ुलाम जीतन राम मांझी की?
उन्होंने कहा कि, सम्मान उम्र देखकर नहीं, आचरण को देखकर दिया जाता है। पिता की उम्र का होकर भी घटिया हो , वह आदर के लायक नहीं होता।
ये भी पढ़ें- ‘फिर विदेश यात्रा पर निकल जाएंगे’, तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज


