Bihar News: बिहार में बेखौफ अपराधियों के हौसले काफी बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला सीवान जिले से सामने आया है, जहां कल बुधवार की दोपहर बाइक पर सवार होकर पहुंचे 5 हथियारबंद बदमाशों ने जीरादेई थाना क्षेत्र स्थित जामापुर बाजार में ‘ओम साई ज्वेलरी शॉप’ से दुकानदार को बंधक बनाकर 20 लाख से अधिकके गहने लूट लिए।
जाति देख होगी कार्रवाई- तेजस्वी
लूट की इस घटना को लेकर नेता प्रतिपिक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने घटना का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए लिखा- भगवा गमछे वाले 5 अपराधी, कई राउंड फायरिंग, ज्वेलरी शॉप से लाखों की लूट। ध्वस्त विधि व्यवस्था में मनोनीत मुख्यमंत्री सर्वप्रथम अपराधियों की जाति देखेंगे, फिर कार्रवाई की नौटंकी।
तेजस्वी ने आगे लिखा कि, वैश्य समाज के एक नेता बता रहे थे कि विचित्र विडंबना है कि जितना अधिक स्वर्ण व्यवसायियों को अपराधी लूटते है, उनकी हत्या करते है, फिरौती मांगते है, उतना अधिक ही बीजेपी को समर्थन मिलता है। बिहार में विगत दो-तीन दिन में लूट की अनेक घटनाएं हुई है। गौरतलब है कि बिहार में पिछले दिनों पुलिस ने मुठभेड़ में कुछ अपराधियों को मार गिराया है, जिनमें यादव जाती के लोग अधिक थे। इसे लेकर ही तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर तंज कसा है।
लोगों ने एक बदमाश को पकड़ा
बता दें कि लूट को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने भरे बाजार में लोगों के बीच दहशत फैलाने के लिए 10 राउंड तक फायरिंग भी की, जिससे लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। हालांकि इस बीच दुकानदारों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने बदमाश की बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। हालांकि मौके से 4 अपराधी लूट के गहने लेकर भागने में सफल हो गए।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। अपराधियों की पहचान और उनकी धर पकड़ के लिए पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज का सहारा ले रही है। पुलिस ने यह उम्मीद जताई है कि वह जल्द ही लूट की इस घटना का खुलासा कर देगी।
वहीं, पीड़ित दुकानदार टिंकू सोनार ने बताया कि, शादियों का सीजन होने के चलते उसने दुकान में भारी मात्रा में गहने रखे थे। उनके मुताबिक अपराधियों ने दुकान से लगभग 300 ग्राम सोना और 9 किलो चांदी लूट ले गए। पीड़ित ने मामले में 5 अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- बिहार कैबिनेट का विस्तार आज, PM मोदी की मौजूदगी में BJP-JDU से ये नेता लेंगे मंत्री पद की शपथ
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

