कुंदन कुमार, पटना। बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आज मंगलवार (19 मई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि, लगातार यह सरकार महिला शसक्तीकरण को लेकर बात करती है, लेकिन बिहार में अपराधी माता-बहनों पर कहर बन कर टूट रहे हैं। महिलाओं के सुरक्षा को लेकर सरकार कुछ भी नहीं कर पा रही है।

‘सम्राट सरकार में महिलाओं पर बढ़ा अत्याचार’

तेजस्वी ने कहा कि, जबसे सम्राट सरकार बनी है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है। यह आम समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि, बिहार के लिए ऐसा कोई दिन नहीं है, जब बिहार में महिलाओं पर अत्याचार नहीं होता है। महिलाओं के साथ बलात्कार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जो सच्चाई है। ऐसा कोई दिन नहीं होता, जब महिलाओं पर अपराधी कहर नहीं बरपा रहा हो।
सम्राट सरकार के समय में, जिस प्रकार महिलाओं के साथ बलात्कार की घटना बढ़ा है। यह चिंता का विषय है।

‘दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाएं बढ़ी’

दरभंगा के नाबालिग के साथ गैंगरेप, मुजफ्फरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, जमुई में छात्रा से दुष्कर्म लखीसराय में सामूहिक बलात्कार…तेजस्वी यादव ने अप्रैल से मई तक दुष्कर्म की कई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि, मात्र चंद दिनों के घटना का जिक्र हमने किया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म-बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। लॉ एंड ऑर्डर खत्म हो गया है। अपराधी सम्राट बने हुए हैं। तेजस्वी ने कहा कि, हमने सिर्फ महिलाओं के बारे में कहा है। इसके अलावा हत्या-लूट की घटना के बारे में भी कहेंगे।

’65 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी’

तेजस्वी यादव ने कहा कि, बिहार में 65 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी है। ये मुख्यमंत्री जी को पता नहीं है, जीविका दीदी की रसोई के लिए गैस नहीं मिल रहा है। ये सिर्फ महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। ये सरकार महिलाओं को लेकर कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि, महिलाओं को ठगा गया है। दस-दस हजार दे दिया। अब एक लाख नब्बे हजार कब देंगे?सरकार को यह बताना चाहिए।

नीतीश जी को किया फिनिश- तेजस्वी

उन्होंने कहा कि, चुनाव के समय जो नारे लगाते थे ‘पच्चीस से तीस फिर से नीतीश” ये लोग नीतीश जी को फिनिश कर दिया।
पीएम मोदी ने तो हाथ खड़ा कर दिया और कहा कि सोना मत खरीदो। इसका मतलब क्या है? तेजस्वी ने कहा कि, चुनाव को छह महीना हो गया। बताना चाहिए केंद्र सरकार ने बिहार को अब तक क्या-क्या दिया?

जात देखकर हो रहा एनकाउंटर- तेजस्वी

तेजस्वी ने सम्राट सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, जात देखकर एनकाउंटर करवा रहे हैं। दुष्कर्म के आरोपी को एनकाउंटर क्यों नहीं करवाते हैं? उन्होंने कहा कि सम्राट सरकार में लगातार अपराध बढ़ रहा है और सरकार रील बना रही है। गांधी मैदान के मुख्यमंत्री जी अग्निशमन के साथ फोटो खिंचवा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को नहीं पता अपना मंत्रालय! खुद को बताया स्वास्थ्य मंत्री, VIDEO वायरल