रेणु अग्रवाल, धार। मध्यप्रदेश के धार जिले के गंजीखाना स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित ऐतिहासिक लाड मस्जिद/विजय मंदिर को आज आमजन के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। परिसर के बाहर प्रवेश निषेध के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं और इलाके को छावनी में बदल दिया गया है।

प्रशासन ने निरस्त की अनुमति, निकाला जाना था वराह मार्च

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज पीजी कॉलेज मैदान से विजय कीर्ति मंदिर तक ‘वराह मार्च’ निकाला जाना था। हालांकि, जिला प्रशासन ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए इस मार्च की अनुमति निरस्त कर दी थी। प्रशासनिक प्रतिबंधों के बावजूद मार्च निकालने की कोशिश और विरोध के बीच पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। एएसपी विजय डाबर ने पुष्टि करते हुए बताया कि वराह मार्च के आयोजकों और सनातन प्रेरित संगठनों के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अब तक 15 हिंदू नेताओं/सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की लगातार दबिश और गिरफ्तारियां जारी हैं।

12 वीं की छात्रा का अपहरण और दुष्कर्म का मामलाः आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पुलिस पूछताछ जारी

भारी पुलिस बल तैनात

मुख्य स्थल: लाड मस्जिद/विजय मंदिर परिसर के चारों ओर और एंट्री गेट पर वज्र वाहन व अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। इलाका सील कर गंजीखाना व आसपास के संवेदनशील मार्गों पर आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है। प्रशासन स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है और अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल मुस्तैद है। प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उच्चाधिकारी खुद फ्लैग मार्च व सुरक्षा व्यवस्था की मानिटरिंग कर रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m