कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा की एक छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा करने, पत्नी बनाकर रखने और शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मारपीट और दैहिक शोषण किया

दरअसल पीड़िता की दोस्ती पड़ोस में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोपी छात्रा को घुमाने के बहाने सुहागी लेकर गया और वहां किराए का मकान लेकर उसे पत्नी की तरह रखने लगा। इस दौरान उसने दुराचार किया। बात यहीं नहीं रुकी, आरोपी पीड़िता को हरियाणा भी ले गया, जहां उसके साथ मारपीट और दैहिक शोषण किया गया।

सरकारी कर्मचारियों से जुड़ी बड़ी खबरः MP के प्रोबेशन पीरियड मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार,

फोन पर अपनी मां को आपबीती बताई

प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने फोन पर अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद माँ ने हरियाणा पहुंचकर हिम्मत जुटाई और बेटी को सकुशल जबलपुर वापस लेकर आईं। आरोपी द्वारा लगातार धमकाने और प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर परिजनों ने आधारताल थाने का रुख किया।

बड़ी खबरः बंदरों ने रोकी ट्रेन, उछलकूद से इटारसी-जबलपुर रेलखंड पर टूटा ओएचई वायर, 4 ट्रेनें प्रभावित

मामले में अग्रिम विवेचना जारी

विपिन ताम्रकार, टीआई, आधारताल थाना ने बताया- पड़ोस में रहने वाले आरोपी ने छात्रा को बहला-फुसलाकर अपहरण किया और सुहागी तथा हरियाणा ले जाकर शारीरिक शोषण किया। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अग्रिम विवेचना जारी है।

श्रीराम कॉलेज में 37 लाख रुपए का फीस घोटालाः ऐसे हुआ पर्दाफाश, अकाउंटेंट के खिलाफ मामला दर्ज

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m