कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के सोहागपुर और पिपरिया के बीच ओवरहेड इक्विपमेंट (OHE) वायर टूटने से पश्चिम मध्य रेलवे के इटारसी-जबलपुर रेलखंड पर मंगलवार को रेल यातायात प्रभावित हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओएचई लाइन पर बंदरों की उछलकूद के कारण यह व्यवधान आया, जिससे इस रूट से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रहीं।
प्रभावित ट्रेनों की स्थिति
ट्रेन नंबर व नाम प्रभाव / विलंब
11401 पुणे-सुपौल एक्सप्रेस इटारसी स्टेशन पर करीब 1 घंटा 19 मिनट रुकी रही
12322 मुंबई-हावड़ा मेल 1 घंटा 3 मिनट लेट हुई
12167 एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस 59 मिनट रुकी रही
12141 एलटीटी-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस विभिन्न स्टेशनों पर 55 मिनट तक डिटेन रही
मामूली विवाद पर हत्या की वारदातः नशे में धुत बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
फॉल्ट सुधारकर लाइन को फिट किया
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के ओएचई मेंटेनेंस दल ने त्वरित मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद लाइन को सुधार लिया गया, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। इस दौरान यात्रियों को गर्मी और परेशानी का सामना करना पड़ा। तकनीकी अमले ने समय रहते फॉल्ट सुधारकर लाइन को फिट किया। बंदरों और आवारा पशुओं की आवाजाही वाले संवेदनशील हिस्सों में रेलवे द्वारा ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पेट्रोलिंग और अन्य एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



