शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल सुखीसेवनिया थाना क्षेत्र में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना में, शराब के नशे में घर पहुंचे बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपने 50 वर्षीय पिता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक फूल सिंह और उसका बेटा धर्मेंद्र करीब छह महीने पहले ही अवैध शिकार के एक मामले में जेल से छूटकर आए थे। फूल सिंह अक्सर बेरोजगार रहने और कोई काम न करने को लेकर बेटे धर्मेंद्र को ताने देता था, जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन कलह होती रहती थी।

15 सितंबर महाकाल भस्म आरती: कण-कण में महादेव, बाबा महाकालेश्वर का राजा स्वरूप में अद्भुत श्रृंगार,

हत्या की सुलगती वजह

घटना वाले दिन आरोपी धर्मेंद्र शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। फूल सिंह ने अपनी पत्नी गुड्डी बाई से धर्मेंद्र को खाना न देने के लिए कहा। जब बेटे को पता चला कि उसे खाना नहीं मिलेगा और पिता ने ताने दिए, तो वह गुस्से से आगबबूला हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि धर्मेंद्र ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पिता फूल सिंह पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

MP Weather Alert: मध्य प्रदेश के 37 जिलों में बारिश का कोटा अधूरा, इंदौर-उज्जैन पिछड़े;

आरोपी बेटा गिरफ्तार

सूचना मिलते ही सुखीसेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे धर्मेंद्र नाथ को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m