अमृतसर. जम्मू-कश्मीर में हमला के दौरान तरनतारन के गांव बुरज के निवासी सैनिक कुलदीप सिंह की गोली लगने से मौत हो गई. शहीद सैनिक कुलदीप सिंह का अंतिम संस्कार उनके गांव में सरकारी सम्मान के साथ किया जाएगा. शहीद के परिवार ने सरकार से नौकरी की मांग की है.
कुलदीप सिंह के परिवार का कहना है कि उनकी पत्नी और बच्चे जम्मू में रहते हैं. शहीद के परिवार ने पंजाब सरकार से अपील की है कि शहीद की पत्नी को नौकरी दी जाए और परिवार की आर्थिक मदद की जाए. मिली जानकारी के अनुसार, कुलदीप सिंह के दो बेटे हैं.

जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के सुजवान आर्मी कैंप पर हुए हमले के दौरान कुलदीप सिंह को सिर में गोली लगी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई. सोमवार सुबह सुजवान आर्मी बेस पर आतंकियों ने हमला किया, जिसमें तैनात एक सैनिक को गोली मार दी गई. जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी गोलियां चलाईं.
- Lalluram GenNext Youth Award : सीएम साय के हाथों बीजापुर के राकेश कड़ती का सम्मान, सॉफ्टबॉल में बनाई राष्ट्रीय पहचान, जानिए एशिया कप तक का सफर…
- सपा पर पूर्व मेयर का तंज, कहा- दिन में सपना देखने पर रोक नहीं, योगी अयोध्या से लड़े तो SP को जमानत बचाने के लिए लड़ना पड़ेगा
- ‘छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट’ की दयनीय हालत तो देखिए… जजों को IPC की धारा 304 पार्ट 1 और पार्ट 2 नहीं पता, सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की
- ‘NTPC पावर प्लांट बना नशे का हब’, पूर्व मंत्री का सनसनीखेज का आरोप, कहा- यहीं से हो रही स्मैक पाउडर की सप्लाई
- उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने आनंद पुष्कर के पक्ष में की अपील, एनडीए ने बागी नेताओं पर की कार्रवाई
