विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया ब्लॉक की अहम बैठक आज दिल्ली में आयोजित हो रही है। जिसमें हालिया विधानसभा चुनाव के बाद की रणनीति समेत कई मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। वहीं, विधानसभा चुनावों में पार्टियों के बीच मतभेद का असर भी इस पर दिखा है। डीएमके और आप ने बैठक से दूरी बना ली है। इस बैठक में 23 दल शामिल हो रहे हैं।

बता दें कि, दिल्ली में INDIA ब्लॉक की 7वीं बैठक जारी है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी इस बैठक में पहुंची हैं। बैठक में जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला, सांसद अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले समेत कई भी मौजूद हैं। वहीं, शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ऑनलाइन जुड़े हैं। अटकलें थीं कि तमिलनाडु में विजय की सरकार में शामिल होने के बाद TVK भी इस बैठक में शामिल होगी लेकिन पार्टी ने इस बैठक से फिलहाल दूरी बना ली है।

टीवीके क्यों नहीं हुई बैठक में शामिल?

इंडिया ब्लॉक की मीटिंग में टीवीके में शामिल नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक, केवल उन्हीं पार्टियों को आमंत्रित किया गया था जिनके सांसद संसद में हैं। कुछ पार्टियां जो 2024 से पहले इंडिया ब्लॉक में शामिल हुई थीं, वे आज की बैठक में भी शामिल रहीं, हालांकि उनके पास वर्तमान में सांसद नहीं हैं। इंडिया ब्लॉक का विस्तार हो रहा है, जल्द ही और भी पार्टियां इसमें शामिल होंगी।

बैठक के पहले सोनिया गांधी और ममता बनर्जी एक-दूसरे के गले लगीं।

दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगे

बैठक शुरू होने से पहले दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगे नजर आए। इनमें राहुल गांधी की तस्वीर और कांग्रेस के खिलाफ बयान लिखे थे। NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर वाले पोस्टर पर लिखा था कि राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थितरता) की कमी है। हालांकि पोस्टर किसने लगाए, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, दोपहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पोस्टर को फाड़ा। एक पोस्टर में NCP-SCP चीफ शरद पवार की तस्वीर लगी थी, लिखा था- राहुल गांधी में कंसिस्टेंसी (स्थिरता) की कमी है।

दिल्ली की अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी के पोस्टर लगे हैं। सभी में राहुल की भी तस्वीर है।

भाजपा प्रवक्ता बोले- इस गठबंधन के पास मिशन या विजन नहीं

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने I.N.D.I.A ब्लॉक पर निशाना साधते हुए कहा कि इस गठबंधन के पास कभी कोई मिशन या विजन नहीं था। यह हमेशा भ्रम और विभाजन की राजनीति का मंच रहा है।

उन्होंने कहा कि ये लोग केवल पोस्टरों और तस्वीरों में एकजुट दिखाई देते थे, लेकिन अब उनके पोस्टर भी अलग-अलग हो गए हैं। इसलिए कहा जाता है कि ये लोग भले ही तस्वीरों में साथ आ जाएं, लेकिन इनके दिल कभी नहीं मिलते। पूनावाला ने आरोप लगाया कि I.N.D.I.A ब्लॉक के घटक दलों के बीच वास्तविक एकता नहीं है और उनका साथ केवल राजनीतिक अवसरवाद तक सीमित है।

दोपहर 2.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

इंडिया गठबंधन की मीटिंग के बाद दोपहर 2.30 बजे संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बता दें कि इस बैठक में 23 दल शामिल हुए, लेकिन डीएमके और आम आदमी पार्टी इसमें शामिल नहीं हुई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m