TMC पार्टी को अब खुद भी ऐसा लगने लगा होगा की शायद 2026 का साल अभी तक इस पार्टी के लिए कहीं से भी शुभ साबित नहीं हो पाया है. TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी की पार्टी के लिए फिर एक झटका लगने की उम्मीद है. हार के बाद भी ममता बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. विधायकों का एक गुट अलग हो चुका है. इस बीच सामने आया है कि पार्टी के कद्दावर नेता और टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय और ग्लैमर वर्ल्ड से राज्यसभा पहुंचीं काेयल मल्लिक इस्तीफा दे सकते हैं।
दोनों सांसदों के इस्तीफे के बाद राज्यसभा में टीएमसी सांसदों की संख्या 13 से घटकर 11 रह जाएगी. TMC ने कोयल मलिक को हाल ही में राज्यसभा भेजा था.

TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी को दिल्ली में इंडिया ब्लॉक की मीटिंग के बीच झटका लग सकता है क्योंकि खबर है कि ममता बनर्जी के दो राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय और काेयल मल्लिक इस्तीफा दे सकते हैं. कोयल मलिक का कार्यकाल अप्रैल 2032 तक है. कोयल मलिक अप्रैल में राज्यसभा सांसद पद की शपथ ली थी और जून में इस्तीफा देने जा रही हैं.
तृणमूल कांग्रेस के पास राज्यसभा में कुल 13 सांसद हैं. अगर टीएमसी के 2 सांसद इस्तीफा देते हैं तो, उपचुनाव की स्थिति में बीजेपी के संख्या बल और टीएमसी के 2 फाड़ होने के बाद बीजेपी इन सीटों पर अपने उम्मीदवार को आसानी से जीता सकती है.
सुखेंदु शेखर रॉय लंबे वक्त से TMC की कार्यशैली से नाराज चल रहे हैं. ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि अगले हफ्ते टीएमसी के लोकसभा सांसदों में टूट हो सकती है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

