जर्मनी के बोचुम में एक अपार्टमेंट में आग लगने से जान गंवाने वाले सिविन जॉनी और अंजलि के शव केरल लाए गए हैं. जर्मनी में बीते दिनों आग लगने की घटना में 3 भारतीयों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 25 साल की अंजलि शीला जॉय केरलम के कोल्लम जिले की रहने वाली थी, जबकि 26 साल की सिविन जॉनी एर्नाकुलम जिले के रहने वाले थे. शुक्रवार देर रात दोनों के शव केरल के नेदुम्बसेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे.
नेदुम्बसेरी एयरपोर्ट पर दोनों के शव पहुंचने के बाद उन्हें मृतकों के परिजनों और प्रतिनिधियों को सौंपा गया. आगे की औपचारिकताओं के लिए उन्हें अलुवा के सीईए अस्पताल ले जाया जाएगा.
जर्मनी में बीते दिनों आग लगने की घटना में 2 भारतीयों की मौत हो गई. सिविन जॉनी और अंजलि नाम के इन भारतीय नागरिकों के शव को अब भारत वापस लाया जा चुका है. वहीं, दोपहर 2 बजे घर पर प्रार्थना सभा के बाद सिविन जॉनी का मणिकमंगलम के सेंट रॉकी चर्च में अंतिम संस्कार किया जाएगा. कोल्लम की रहने वाली अंजलि का शव उनके गृहनगर ले जाया गया है.
सिविन और अंजलि के साथ आग के दौरान धुआं अंदर जाने से इडुक्की की रहने वाली नोवा साबू की भी मौत हो गई थी. जर्मनी के अपार्टमेंट में लगी आग में इन तीनों लोगों की मौत हो गई थी. उनका शव भी रात 8 बजकर 15 मिनट पर नेदुम्बसेरी हवाई अड्डे पर पहुंचेगा. अंजलि शीला जॉय जुलाई में नौकरी के सिलसिले में जर्मनी गई थीं. वहां वह एक वेयरहाउस में काम कर रही थीं.
वहीं, नोवा साबू, सेवानिवृत्त सब-इंस्पेक्टर केपी साबू की बेटी थीं. वह 3 जुलाई को जर्मनी गई थीं और वहां पार्ट-टाइम जिम ट्रेनर के तौर पर काम कर रही थीं. सिविन जॉनी उच्च शिक्षा के लिए करीब दो हफ्ते पहले ही जर्मनी पहुंचे थे. उनके भाई साल्विन जर्मनी में रहते हैं, जबकि उनकी बहन सिमी आयरलैंड में हैं.
मृतकों में एर्नाकुलम जिले के कलाडी के रहने वाले सिविन जॉनी (26), इडुक्की जिले के कट्टाप्पना की नोवा साबू (25) और कोल्लम जिले के चेम्माक्कड की अंजलि शीला जॉय (27) शामिल हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

