अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद और उनके पूर्व वरिष्ठ सलाहकार जेरेड कुशनर को लेकर विदेशी बैंक खातों और करोड़ों डॉलर के लेन-देन के आरोप एक रिपोर्ट में लगाए गए है. डच इंटेलिजेंस द्वारा जेरार्ड कुशनर के फोन हैक करने से पता चला कि सऊदी अरब के एमबीएस और संयुक्त अरब अमीरात के एमबीजे ने ट्रंप के दामाद को करोड़ों डॉलर के गुप्त फंड भेजे थे.
वैनिटी फेयर की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, डच जासूसों ने जेरेड कुशनर के फोन की एक्टिविटी पर नजर रखी. हालांकि, कुशनर और उनके वकील ने इन दावों को खारिज किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर पर आरोप है कि व्हाइट हाउस में वरिष्ठ सलाहकार के पद पर रहते हुए उन्होंने खाड़ी देशों के फंड वाले विदेशी बैंक खातों तक गुप्त रूप से पहुंच बनाई थी. यह दावा मैथ्यू कोल की आने वाली किताब प्रिंसिस एंड थीव्स: जेरेड कुशनर एंड मोहम्मद बिन जायद्स सीक्रेट प्लॉट टू रीमेक द मिडिल ईस्ट के एक अंश पर आधारित रिपोर्ट के आधार पर किया गया है.
जेरेड कुशनर ने आरोपों का कड़ा खंडन किया है. उन्होंने इन दावों को बेहद आपत्तिजनक और पूरी तरह से झूठा करार दिया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “ये पूरी तरह से मनगढ़ंत बातें हैं जिन्हें खोजी पत्रकारिता के रूप में पेश किया जा रहा है. यह कल्पना, मनगढ़ंत कहानियों और किसी खास एजेंडे को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है.
इस किताब के कुछ अंशों का हवाला देते हुए बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने अजरबैजान से दुबई के एक बैंक खाते में लाखों डॉलर के ट्रांसफर की देखरेख की थी. डच अधिकारियों को पता चला कि कुशनर ‘फर्स्ट दुबई बैंक’ के एक खाते के जरिए चुपके से लाखों डॉलर का लेन-देन कर रहे थे.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

