किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्थिति बेहद नाजुक है। 15 विशेष डॉक्टरों का पैनल लगातार उनकी हेल्थ की जांच कर रहा है। कुछ नहीं खाने के कारण उनकी सेहत बेहद नाजुक होती नजर आ रही है। लगातार डॉक्टर उनके अनशन को तोड़ने की अपील कर रहे हैं लेकिन किसान नेता अभी भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार डॉक्टर का कहना है कि उन्हें कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता है जिसके कारण उनकी मौत हो सकती है।
वह पिछले 28 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठने के कारण उनकी सेहत बेहद नाजुक हो गई है। अब उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर्स का कहना है कि किसान नेता पिछले लंबे समय से अनशन कर रहे है।

डल्लेवाल की सेहत काफी खतरे में हैं। उन्हें कभी भी दिल का दौरा पड़ने के अलावा कभी भी उनके शरीर के अंग भी फेल हो सकते हैं और उनकी मौत हो सकती है। इसलिए हम बार-बार यही कह रहे हैं कि हम उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं।
- ट्रंप की ईरान को नई धमकी; बोले- अगर सीजफायर डील टूटी तो तेहरान पर घातक हमले होंगे, होर्मुज के आसपास ही रहेंगे अमेरिकी जहाज
- नशे में मौत का खेलः पुल पर चढ़कर युवक ने किया घंटों ड्रामा, फिर गंगा नदी में लगा दी छलांग, जानिए कैसे बची युवक की जान…
- MP में आज से गेहूं खरीदीः सागर में किसानों ने किया चक्काजाम, जीतू पटवारी भी पहुंचे, कांग्रेस CWC सदस्य बोले- लक्ष्य से ज्यादा पंजीयन, पीसी शर्मा ने कही यह बात..
- जहरीली शराब पर सियासत, पीड़ितों के बीच गलत फीडबैक लेकर पहुंचे सांसद जी!
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बनेंगी 15 फोरलेन सड़कें, 90.5 किमी मार्ग के लिए 708 करोड़ रुपये स्वीकृत
