किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की स्थिति बेहद नाजुक है। 15 विशेष डॉक्टरों का पैनल लगातार उनकी हेल्थ की जांच कर रहा है। कुछ नहीं खाने के कारण उनकी सेहत बेहद नाजुक होती नजर आ रही है। लगातार डॉक्टर उनके अनशन को तोड़ने की अपील कर रहे हैं लेकिन किसान नेता अभी भी अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। ताजा अपडेट के अनुसार डॉक्टर का कहना है कि उन्हें कभी भी दिल का दौरा पड़ सकता है जिसके कारण उनकी मौत हो सकती है।
वह पिछले 28 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठने के कारण उनकी सेहत बेहद नाजुक हो गई है। अब उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए डॉक्टर्स का कहना है कि किसान नेता पिछले लंबे समय से अनशन कर रहे है।

डल्लेवाल की सेहत काफी खतरे में हैं। उन्हें कभी भी दिल का दौरा पड़ने के अलावा कभी भी उनके शरीर के अंग भी फेल हो सकते हैं और उनकी मौत हो सकती है। इसलिए हम बार-बार यही कह रहे हैं कि हम उनके स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं।
- जनवरी 2016 से 7वें वेतनमान का इंतजार! नर्सिंग अधिकारियों का टूटा सब्र, प्रमोशन और भर्ती की भी उठाई मांग
- पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को CM भगवंत मान का दिवाली गिफ्ट, DA में 3% की बढ़ोतरी का ऐलान
- छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बनाने पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने ली उच्चस्तरीय बैठक…
- विजय चौधरी का विपक्ष पर हमला, गाद प्रबंधन नीति और यूपी चुनाव को लेकर जानें क्या कही बात
- ट्रैक्टर वर्कशॉप में भीषण आग, आठ ट्रैक्टर जलकर खाक, लाखों का नुकसान
