गर्मी बढ़ने के साथ ही राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या आम बात बन गई है। कई इलाकों में लोग पीने के साफ पानी के लिए परेशानियों का सामना कर रहे हैं, और कुछ क्षेत्रों में लोग टैंकर के पानी पर निर्भर रहते हैं। अब इस समस्या को ध्यान में रखते हुए, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बोरवेल का कनेक्शन सबको मिलेगा। इच्छुक लोग आधिकारिक परमीशन लेकर अपने इलाके में बोरवेल का कनेक्शन ले सकते हैं।

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधानसभा में ऐलान किया कि सरकार जल्द ही नई पॉलिसी लेकर आ रही है, जिसमें बोरवेल कनेक्शन के लिए आवेदन करने वाले सभी दिल्लीवासियों को परमीशन दी जाएगी। मंत्री वर्मा ने बताया कि इस योजना के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम राजधानी में बढ़ती पानी की समस्या को कम करने और नागरिकों को भरोसेमंद पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उठाया गया है।

किसको मिलेगा बोरवेल कनेक्शन

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने विधानसभा में जानकारी दी कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देशानुसार अब हर घरेलू बोरवेल कनेक्शन आवेदक को कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले दिल्ली में बोरवेल कनेक्शन लेने के लिए आवेदक को जिला मजिस्ट्रेट (DM) के पास आवेदन देना होता था और उनकी अनुमति मिलने के बाद ही कनेक्शन मिलता था। अब मुख्यमंत्री के आदेश के बाद यह प्रक्रिया आसान हो गई है और प्रत्यक्ष रूप से हर आवेदक को कनेक्शन उपलब्ध होगा। मंत्री वर्मा ने कहा कि यह कदम राजधानी में बढ़ती पानी की समस्या को दूर करने और नागरिकों को भरोसेमंद पानी उपलब्ध कराने की दिशा में अहम साबित होगा।

इन लोगों पर होगी कार्रवाई

दिल्ली विधानसभा में जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने बोरवेल कनेक्शन के नियमों की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के लाखों घरों को बोरवेल कनेक्शन के लिए परमीशन दी जाएगी। मंत्री वर्मा ने साफ किया कि जो बोरवेल कनेक्शन बिना परमीशन के चल रहे होंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसका उद्देश्य राजधानी में बोरवेल के इस्तेमाल को नियंत्रित करना और पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि नई पॉलिसी के तहत हर योग्य आवेदक को आसानी से कनेक्शन मिलेगा, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कदम उठाए जाएंगे।

परमिशन के लिए एक शर्त

दिल्लीवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजधानी में हर घर को बोरवेल कनेक्शन देने की घोषणा के दौरान जल मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक शर्त भी बताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली का जो भी नागरिक कनेक्शन की परमीशन मांगेगा, उसे परमीशन दी जाएगी, लेकिन इसके लिए शुल्क अदा करना होगा। फिलहाल मंत्री ने यह नहीं बताया कि इस शुल्क की राशि कितनी होगी और इसे किस प्रक्रिया से लिया जाएगा। मंत्री वर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार सभी पात्र आवेदकों को कनेक्शन मिलेगा, लेकिन शुल्क अदा करना अनिवार्य होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m