जालंधर। एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कदम के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रवजोत कौर ग्रेवाल का निलंबन रद्द कर दिया है। वर्ष 2015 बैच की अधिकारी ग्रेवाल, जो तरनतारन की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में तैनात थीं, को नवंबर 2025 में तरनतारन विधानसभा सीट पर हुए महत्वपूर्ण उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों के बाद निलंबित किया गया था।
Read This :-
अकाली दल ने इस मामले को लेकर चुनाव आयोग के पास शिकायत की थी जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान का मानना था कि पुलिस अधिकारी ने अपनी ड्यूटी में कोई कोताही नहीं बरती है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि अकाली दल झूठी शिकायतें कर रहा है। निलंबन समाप्त करने का आदेश पूरी चुनावी प्रक्रिया के सफलतापूर्वक सम्पन्न होने और उनके खिलाफ दर्ज शिकायतों की विस्तृत विभागीय समीक्षा के बाद जारी किया गया। पुलिस अधिकारी के खिलाफ चल रही विभागीय जांच के बारे में फैसला बाद में चुनाव आयोग द्वारा लिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने मतदान से 3 दिन पहले, 8 नवंबर को उनके तत्काल निलंबन के आदेश जारी किए थे। अब चुनावी प्रक्रिया सम्पन्न हो चुकी है और तरनतारन उपचुनाव का नतीजा सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के पक्ष में गया है तो चुनाव आयोग ने पुलिस अधिकारी को बहाल करने का आदेश जारी किया है।
- लखनऊ: कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध हालत में मिला UPSC छात्र का शव, मची सनसनी
- ज्योतिरादित्य सिंधिया का अनोखा अंदाज: बैलगाड़ी में की सवारी, बॉलीवुड गानों पर जमकर थिरके, युवाओं से कहा- शरीर का कतरा-कतरा आपके लिए न्योछावर
- Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग किसान की हत्या के बाद कोहराम, शव उठाने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा
- रीवा में तहसील भवन के लोकार्पण पर भाजपा नेताओं में तीखी तकरार, शिलापट्टिका पर नाम नहीं होने से MLA पर भड़के पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी
- मोतिहारी में कचहरी चौक पर वर्दी पहन जमा रहा था रौब, रंगे हाथों धरा गया फर्जी पुलिसकर्मी
