शशांक द्विवेदी, खजुराहो। पर्यटन नगरी खजुराहो में स्थित भारतीय पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले प्राचीन शिवसागर तालाब में लंबे समय से मगरमच्छ लगातार देखने को मिल रहा था। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाली विदेशी पर्यटकों में भय व्याप्त था। स्थानीय लोगों की मांग पर जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने 3 फरवरी को आयोजित मेला महाशिवरात्रि की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए थे… शिवरात्रि के पहले शिवसागर तालाब से मगरमच्छ निकालकर अन्य जगह शिफ्ट किया जाए।
READ MORE: खंडवा में ढाबे पर चाकूबाजी: विवाद में युवक ने की दोस्त की हत्या, बीच-बचाव करने आए दो अन्य घायल
वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग एवं जिला आपदा प्रबंधन अमला जिला छतरपुर के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से शिवरात्रि महोत्सव पर पर्यटकों की सुरक्षा को गंभीरता से लेते हुए खजुराहो स्थित शिवसागर तालाब में मौजूद मगरमच्छ को कुशलता एवं सावधानी से पकड़कर सुरक्षित रूप से तालाब से अन्य सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है ।

