नूंह, सोनू वर्मा। हरियाणा में अध्यापक बनने का सपना संजोने वाली एक छात्रा की मेहनत रंग लाई है। नूंह में हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान एक पुलिस कर्मी ने देवदूत बनकर छात्रा का पूरा साल बर्बाद होने से बचा लिया। छात्रा परीक्षा शुरू होने से महज एक मिनट पहले ही अपने सेंटर तक पहुंच सकी।

परीक्षा के लिए हो रही थी देरी
नूंह में HTET परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी। इसी बीच एक महिला अभ्यर्थी सेंटर तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी। परीक्षा शुरू होने का समय बहुत करीब था और सेंटर का गेट बंद होने वाला था। छात्रा काफी घबराई हुई थी क्योंकि उसे लग रहा था कि अब वह परीक्षा में नहीं बैठ पाएगी।
बाइक पर बैठाकर पहुंचाया सेंटर
ड्यूटी पर तैनात पुलिस राइडर ने छात्रा को परेशान देखा और तुरंत उसके पास पहुंचे। हालात की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने छात्रा को अपनी बाइक पर बैठाया। पुलिस ने तेजी दिखाते हुए छात्रा को निर्धारित समय से एक मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र के गेट तक पहुंचा दिया।
छात्रा ने ली राहत की सांस
सेंटर पर पहुंचने के बाद छात्रा ने पुलिस कर्मी का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया। छात्रा का कहना था कि अगर पुलिस उस वक्त मदद नहीं करती तो उनका पूरा साल खराब हो जाता। पुलिस की इस मानवीय पहल की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। लोग कह रहे हैं कि पुलिस ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
- Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
- https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

