राजेश वर्मा ,नारायणगढ़। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. नरेश ने किसानों से धान की सीधी बिजाई (डीएसआर) तकनीक अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार लगातार गिरते भूजल स्तर को देखते हुए इस तकनीक को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने बताया कि डीएसआर तकनीक पारंपरिक धान रोपाई की तुलना में कम पानी की खपत, समय की बचत और खेती की लागत में कमी लाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक साबित हो रही है।

डॉ. नरेश ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 में लगभग 5 लाख एकड़ क्षेत्र को डीएसआर तकनीक के अंतर्गत लाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं जिला अंबाला के लिए करीब 25 हजार एकड़ का लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने कहा कि सरकार डीएसआर तकनीक अपनाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 4500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। किसान इस योजना के तहत कितने भी रकबे में धान की सीधी बिजाई कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।

उपमंडल कृषि अधिकारी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसानों को “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने किसानों से अपील की कि वे समय रहते पंजीकरण करवाकर इस योजना का लाभ लें। साथ ही डीएसआर तकनीक से जुड़ी अधिक जानकारी और तकनीकी सहायता के लिए किसान अपने नजदीकी खंड कृषि अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

हरियाणा की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें

खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें