अजयारविंद नामदेव, शहडोल। जिले के अंतिम छोर ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत शहडोल-रीवा मुख्य मार्ग पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बीजेपी युवा मोर्चा नेता समेत दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
बीजेपी युवा मोर्चा टिहकी मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी की मौत
जानकारी के मुताबिक, ग्राम टिहकी निवासी राहुल द्विवेदी और उनके दोस्त अतुल तिवारी शादी से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। तभी ग्राम जोड़ा पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान बीजेपी युवा मोर्चा टिहकी मंडल अध्यक्ष राहुल द्विवेदी एवं अतुल तिवारी के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।
समझौते से इनकार पर मौत: पुरानी रंजिश में 24 साल के युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या
तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह
घटना की सूचना मिलते ही ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आरोपी वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यौहारी थाना प्रभारी ज्याउल हक ने बताया कि मामले में वैधानिक कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

