संजय विश्वकर्मा, उमरिया। नीट (NEET 2026) का पेपर रद्द होने से उमरिया जिले के एक गांव के मजदूर का बेटा निराश होकर घर छोड़कर कहीं चला गया है। एक ओर जहां युवक की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है वहीं मां की आंखें रो-रोकर पथरा गईं है। मजदूरी कर बेटे को नीट की तैयारी के लिए इंदौर भेजने वाला परिजन उनके लापता होने से टूट चुके हैं।
नीट (NEET) का यह दूसरा वर्ष था
मां सोना नायक ने बताया कि नीट (NEET) की कोचिंग का मेरे बेटे का यह दूसरा वर्ष था। इस वर्ष 3 मई को नीट की परीक्षा देने के बाद घर आ गया था। उसने बताया था कि इस साल मेरा पेपर अच्छा गया और मेरा सेलेक्शन हो जाएगा। जैसे ही 13 मई को नीट (NEET) पेपर लीक होने की खबर आई, बेटा परेशान हो गया था। कहना था कि 21 जून को पेपर है दोबारा मैं कम समय में कैसे तैयारी कर पाऊंगा। उसने खाना पीना भी छोड़ दिया था। हमारी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। घर परिवार की सहायता से हमने इंदौर कोचिंग के लिए भेजा था। 12 जून को सुबह 9.30 बजे पैन कार्ड बनवाने पाली जाना बताकर घर से निकला था। आज 3 दिन हो गए घर नहीं लौटा है।
‘मैं नेपाल में नहीं, शिलॉन्ग में हूं…’ राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम ने तोड़ी चुप्पी,
मेरे कैरियर का क्या होगा
संतोष नायक के बड़े भाई दीपक ने बताया कि मेरा छोटा भाई संतोष बीते 2 वर्ष से इंदौर में (NEET) कोचिंग कर रहा था। पेपर अच्छा गया था और इस साल कोई न कोई कालेज मिलने की उम्मीद थी। पेपर लीक की जानकारी से परेशान हो गया। उसे डर था कि दोबारा एग्जाम देने पर मेरा पेपर अगर अच्छा नहीं गया तो फिर मेरे कैरियर का क्या होगा। भाई की गुमने की सूचना 12 जून को ही नौरोजाबाद थाने में दिए थे, अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
तीसरी संतान का मामलाः 23 साल पुराने विवाद में उप पंजीयक को मिली बड़ी राहत, सेवा समाप्ति के आदेश
पतासाजी की जा रही
एसडीओपी शिवचरण बोहित ने बताया कि ग्राम ईशनपुरा का 20 वर्षीय संतोष नायक घर से लापता है। परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी का प्रकरण कायम किया गया है। पाली में सीसीटीवी कैमरे में युवक सड़क पर जाते हुए देखा गया है। युवक की दस्तयाबी के प्रयास किए जा रहे है। वह अपना मोबाइल भी छोड़ गया है। पूछताछ के माध्यम से पतासाजी की जा रही है।

