ईरान-अमेरिका के बीच युद्ध कहीं से भी थमने की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है, बल्कि ये और तेज हो गया है. ईरानी आर्म्ड फोर्सेज ने दावा किया है कि उन्होंने बहरीन में मौजूद अमेरिका की पांचवीं नेवी फ्लीट को निशाना बनाया है. ईरान के दावे मुताबिक इन हमलों में उनके 21 सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी नौसैनिक बलों और ईरानी सैन्य ठिकानों के बीच टकराव हुआ. ईरान ने बहरीन की राजधानी मनामा के जुफैर इलाके में मौजूद यूनाइटेड स्टेट्स नेवी फिफ्थ फ्लीट के मुख्यालय पर नया हमला किया है.
ईरानी सेना ने दावा किया है कि उसने अमेरिका की पांचवीं नेवी फ्लीट पर हमला करके उनके 21 सैनिकों को मार दिया है, जबकि कई जख्मी भी हुए हैं. यह घटना तब हुई है, जब इजरायल ने ईरान की तेल सप्लाई वाले ऑयल डिपो रात में फूंक दिए, जो अब भी सुलग रहे हैं.
ईरान ने बहरीन की राजधानी मनामा के जुफैर इलाके में मौजूद यूनाइटेड स्टेट्स नेवी फिफ्थ फ्लीट के मुख्यालय पर नया हमला किया है. ईरानी मीडिया ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें हमले के बाद वहां आग लगती दिखाई दे रही है. अमेरिकी नौसेना का यह पांचवां बेड़ा नेवल सपोर्ट एक्टिविटी बहरीन में स्थित है और मध्य-पूर्व में अमेरिका की सबसे महत्वपूर्ण सैन्य मौजूदगी माना जाता है.
ईरान ने इन हमलों को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त अभियान ऑपरेशन एपिक फ्यूरी का जवाब बताया है. ईरान का कहना है कि इस ऑपरेशन में उसके कई वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया था. हमले से पहले अमेरिका ने भी क्षेत्र में अपनी नौसेना की तैनाती बढ़ा दी थी.
रिपोर्टों के अनुसार 28 फरवरी, 2026 को IRGC ने बैलिस्टिक मिसाइलों और शाहेद -136 ड्रोन से यहां हमला किया था. इस हमले में रडार सिस्टम, सर्विस बिल्डिंग और सैटेलाइट कम्युनिकेशन उपकरणों को भारी नुकसान हुआ. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा था कि हमले के समय सैनिक बंकरों में थे. क्षेत्र में बढ़ते तनाव के दौरान कम से कम तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई थी, हालांकि बहरीन बेस पर तुरंत किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई थी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

