कुमार इंदर, जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में जेल से छूटकर फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जेल से छूटने के बाद गवाहों को धमकाने फायरिंग की थी।
हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट जैसे संगीन अपराध दर्ज
दरअसल आदतन अपराधी शिब्बू खान हत्या के मामले में जमानत पर रिहा हुआ था। बदमाश शिब्बू खान के ऊपर 18 से ज्यादा मामले दर्ज है। आरोपी के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, मारपीट जैसे संगीन अपराध दर्ज है। दो दिन में दो बार फायरिंग कर बदमाश ने आतंक मचाया था। गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित छुई खदान में फायरिंग की थी। दो दिन में दो बार फायरिंग से क्षेत्र के लोग दहशत में थे।
भूमाफिया निर्दलीय पार्षद शफीक हीरा पर 5 हजार इनाम घोषितः नकली आधारकार्ड तैयार कर फर्जी रजिस्ट्री
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया
क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर लम्हेटा बाईपास से बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर भाग रहा बदमाश डिवाइडर से जा टकराया। बदमाश को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। गढ़ा पुलिस आरोपी शिब्बू खान से पूछताछ कर रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


