इदरीश मोहम्मद, पन्ना। जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन पर लगाम कसने के लिए खनिज विभाग ने छापामार कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस औचक कार्यवाही के दौरान विभाग ने रेत के अवैध परिवहन में शामिल कुल 6 वाहनों को जब्त किया है। प्रशासन की इस सख्ती से इलाके के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
ये भी पढ़ें: वन स्टॉप सेंटर की खिड़की तोड़कर 3 लड़कियां फरार: पहले भी घर से भाग चुकी है, CCTV खंगाल रही पुलिस
खनिज विभाग की टीम को अचानक सामने देख रेत परिवहन में लगे वाहन चालकों के हाथ पांव फूल गए। कार्यवाही होता देख कई चालक तो मौके पर ही वाहन छोड़कर या वाहन लेकर भाग खड़े हुए। हालांकि विभाग की टीम ने घेराबंदी करते हुए 2 डंपर और 4 ट्रैक्टर-ट्रालियों को पकड़ लिया जो पूरी तरह रेत से भरे हुए थे।
ये भी पढ़ें: दरोगा के भतीजे की दबंगई: घर में घुसकर की ये हरकत, CCTV वीडियो आया सामने
खनिज संपदा से भरे वाहनों को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से सिविल लाइन चौकी और वीरा चौकी में खड़ा कराया गया है। खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताया कि अवैध परिवहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। नियम के अनुसार इन पर जुर्माने और अन्य दंडात्मक कार्यवाहियां की जा रही है।


