अनूप मिश्रा,बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के ग्राम पंचायत भटेहटा में शुक्रवार रात एक घर में अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया और घर में रखे सारे समान जलकर राख हो गए। साथ ही मवेशी भी बुरी तरह झुलस गए।
READ MORE : ये क्या देख लिया! सुबह खेत गए ग्रामीणों की नजर में आई ये चीज, देखकर रह गए सन्न
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सलमान ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए कुछ आर्थिक सहायता प्रदान की। इसके साथ ही, पीड़ित परिवार को कंबल भी दिए गए, ताकि वे ठंड के मौसम में रात बिता सकें।
आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार को काफी ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रशासन से उम्मीद हैं कि वह जल्द से जल्द परिवार की मदद के लिए आगे आएगी। पीड़ित परिवार ने नुकसान की भरपाई के लिए सरकार और समाज से मदद की गुहार लगाई है।

