पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और लगातार हो रहे हमलों के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक नयी चेतावनी ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है. अमेरिका ने ईरानी ड्रोन और मिसाइल हमलों, आतंकवाद और सुरक्षा जोखिमों का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को सऊदी अरब की यात्रा पर दोबारा सोचने की सलाह दी है. ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी यह चेतावनी ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर लगातार दागे जा रहे ड्रोन्स और मिसाइलों के बाद आई है.

सऊदी अरब की यात्रा को लेकर US ने लेवल-3 एडवाइजरी जारी करते हुए अपने नागरिकों से वहां की यात्रा पर फिर से विचार करने को कहा है.

अमेरिका ने अपने नागरिकों को सऊदी अरब की यात्रा करने से मना किया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने सऊदी अरब के लिए ‘लेवल 3: यात्रा पर पुनर्विचार करें’ डवाइजरी जारी की है. इसके साथ ही, यमन से सटे कुछ सीमावर्ती इलाकों के लिए ‘लेवल 4: यात्रा न करें’की सबसे सख्त चेतावनी जारी की गई है.

 ट्रंप प्रशासन की ओर से जारी यह चेतावनी ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब पर लगातार दागे जा रहे ड्रोन्स और मिसाइलों के बाद आई है. यमन के ईरान समर्थित हूती उग्रवादियों ने सऊदी अरब पर फिर से हमले करने की धमकी दी है. हवा में नष्ट की गई मिसाइलों और ड्रोन के मलबे से भी जान-माल के नुकसान का जोखिम बना हुआ है.

अमेरिका का कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते तनाव और संभावित हमलों के चलते सऊदी अरब में अमेरिकी हितों को निशाना बनाया जा सकता है.

यमन सीमा के पास, सैन्य अड्डों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे के आसपास रहने वाले अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा अधिक है. यमन सीमा के कुछ इलाकों के लिए लेवल 4 चेतावनी, उड़ानों में रुकावट और अमेरिकी कर्मचारियों पर पाबंदियां इस चिंता को और गंभीर दिखाती हैं.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m