UPI भुगतान पर शुल्क लगाने के सरकार के फैसले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला है. केंद्र सरकार ने 15 अक्तूबर से 2000 के अधिक के यूपीआई पेमेंट पर 0.4 प्रतिशत चार्ज लगाने का ऐलान किया है. कांग्रेस इस प्रस्तावित टैक्स को वापस लेने की मांग कर रही है. हालांकि, यह कस्टमर को नहीं देना होगा बल्कि कंपनी या दुकान को देना होगा.
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने झुकने और अमेरिका को बड़ी रकम देने का फैसला कर लिया है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने यूपीआई पर केंद्र सरकार की तरफ से टैक्स लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी यह UPI टैक्स वापस लें. इस चार्ज को लेकर विपक्ष के अन्य कई नेता भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं.
उन्होंने कहा है कि सरकार ने अमेरिका के सामने घुटने टेक दिए हैं और अमेरिका को भारी पैसा कमाने का मौका दे दिया है. कांग्रेस इस बदलाव का विरोध कर रही है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज बुधवार (16 सितंबर, 2026) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि इंदिरा जी से एक बार पूछा गया था कि वे बाएं और झुकती हैं या दायीं ओर. इस पर इंदिरा जी ने कहा कि मैं तनकर खड़ी रहती हूं. लेकिन मोदी का पूरा अलग कॉन्सेप्ट है, उन्होंने सीधे डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने फैसला किया है.
उन्होंने यूपीआई पर टैक्स लगाकर और अमेरिका को बहुत बड़ी रकम देकर भारत के हर नागरिक पर टैक्स लगा दिया है. राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी, अमेरिका के सामने झुकना बंद कर दीजिए. हिम्मत कीजिए और खड़े हो जाइए और यूपीआई टैक्स को वापस लीजिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



