CBI की तेज तर्रार अफसर सीमा पाहुजा दिशा सालियान डेथ केस की जांच की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है. सीमा पाहुजा का नाम इससे पहले गुड़िया केस, हाथरस कांड, उन्नाव मामले और कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से जुड़े चर्चित बलात्कार-हत्या मामले की जांच से जुड़ चुका है. फिलहाल सीमा पाहुजा CBI दिल्ली की स्पेशल क्राइम यूनिट में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात हैं.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. 6 साल बाद दिशा सालियान की मौत का मामला फिर से चर्चा का विषय बन गया है.

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच अब सीबीआई की चर्चित अधिकारी सीमा पहुजा की निगरानी में होगी. स्पेशल क्राइम यूनिट में तैनात पाहुजा हाथरस, उन्नाव, आरजी कर और हिमाचल के गुड़िया मामले जैसी चर्चित जांचों से जुड़ी रही हैं.

CBI द्वारा FIR दर्ज किए जाने के कुछ दिन बाद, जांच एजेंसी की सीनियर अधिकारी सीमा पहुजा अब इस केस की जांच करेंगी. दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई इस FIR में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे और एक्टर डिनो मोरिया समेत कई लोगों के नाम शामिल है.

सीमा पाहुजा का नाम एक ‘सुपरकॉप’ के तौर पर लिया जाता है. उन्हें जटिल और संवेदनशील मामलों का एक्सपर्ट अफसर माना जाता है. सीमा पाहुजा को हिमाचल प्रदेश के चर्चित गुड़िया केस की जांच का भी जिम्मा सौंपा गया था. बता दें कि हिमाचल की राजधानी शिमला में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. 

CBI में सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें 15 अगस्त 2014 को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था. इसके अलावा 2007 से 2018 के बीच उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें दो बार गोल्ड मेडल मिल चुका है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m