अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ एक बड़ा तेल समझौता करते हुए दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील का ऐलान किया. वेनेजुएला के साथ हुए इस ऐतिहासिक समझौते से अमेरिका को 65 अरब बैरल से अधिक के प्रमाणित कच्चे तेल का भंडार पर पूरा नियंत्रण मिल जाएगा. ट्रंप ने कहा कि इस समझौते से कच्चे तेल तक अमेरिका की पहुंच बढ़ेगी, सप्लाई में बढ़ोतरी होगी और आखिरकार पेट्रोल की कीमतें भी कम होंगी.

यह ऐलान ऐसे समय में हुआ है जब ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर अमेरिका लाने का ऑपरेशन चलाया था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेजुएला के साथ विश्व इतिहास का सबसे बड़ा तेल समझौता किया है. यदि यह धरातल पर उतरता है, तो इसके तहत अमेरिका को दक्षिण अमेरिकी देश के विशाल कच्चे तेल के भंडार तक लागत मूल्य पर पहुंच मिल सकेगी.

सोशल मीडिया पर इस समझौते की घोषणा करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि इस पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज के बीच बातचीत हुई थी.

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “मेरे कहने पर, सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो और सेक्रेटरी ऑफ़ वॉर पीट हेगसेथ ने वेनेजुएला में 65 अरब बैरल से ज़्यादा प्रमाणित तेल भंडार पर अमेरिका का ज़्यादातर कंट्रोल हासिल कर लिया है.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने अभी-अभी वेनेजुएला के साथ दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी ऑयल डील पर एक एग्रीमेंट किया है. राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, यह एग्रीमेंट “अमेरिकी करदाताओं की तरफ से बिना किसी खर्च के” किया गया है और इससे कुल अमेरिकी ऑयल रिजर्व “दोगुने से भी अधिक” हो जाएगा. 

जनवरी में मादुरो को सत्ता से हटाने के बाद ट्रंप ने अमेरिकी तेल कंपनियों को वेनेजुएला में वापस भेजने और वहां के तेल भंडारण के इस्तेमाल की बात कही थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m