Technology Desk: अगर आपका बजट ₹10 हजार के आसपास है और आप बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो ZENO 300 आपके लिए एक नया विकल्प हो सकता है। कंपनी ने भारतीय बाजार में अपना नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन ZENO 300 लॉन्च किया है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी, 90Hz डिस्प्ले और Android 16 Go Edition जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
₹9,649 है कीमत
ZENO 300 की कीमत ₹9,649 रखी गई है। फोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon से खरीदा जा सकता है। यह स्मार्टफोन Lavender Purple, Silver Mist और Classic Black कलर में उपलब्ध है।
90Hz डिस्प्ले और Unisoc प्रोसेसर
फोन में 6.56 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 720×1612 पिक्सल है और स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB eMMC 5.1 स्टोरेज मिलती है। माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। वर्चुअल रैम की मदद से रैम को 12GB तक बढ़ाने का विकल्प भी दिया गया है।

Android 16 Go Edition और 6000mAh बैटरी
ZENO 300 की सबसे खास खूबियों में इसकी 6000mAh बैटरी शामिल है। यह 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन Android 16 Go Edition पर चलता है, जिसे कम हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया है।
8MP कैमरा और 5MP सेल्फी कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे LED फ्लैश के साथ 8MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में DTS साउंड प्रोसेसिंग भी दी गई है।
मजबूती के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन
कंपनी के मुताबिक, ZENO 300 को MIL-STD-810H मानकों के तहत टेस्ट किया गया है। फोन को झटके, कंपन और गिरने जैसी रोजमर्रा की परिस्थितियों में मजबूती के लिए जांचा गया है। इसके अलावा खरीदारी की तारीख से 100 दिनों तक मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जा रही है।
मिलेंगे ये कनेक्टिविटी फीचर्स
फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक मिलता है।
इसके अलावा फोन में IR ब्लास्टर दिया गया है, जिसकी मदद से घरेलू उपकरणों को कंट्रोल किया जा सकता है। कमजोर नेटवर्क वाले इलाकों में कनेक्टिविटी के लिए UltraLink Free Call फीचर भी दिया गया है।
कुल मिलाकर, ZENO 300 को कंपनी ने कम बजट वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जिसमें बड़ी बैटरी और 90Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स इसे इस सेगमेंट में चर्चा में ला रहे हैं।


