संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल के पॉश इलाके स्थित 45 बंगले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक प्रीतम लोधी के सरकारी आवास में चोरी का मामला सामने आया है। विधायक का यह शासकीय बंगला पिछले जुलाई महीने से बंद पड़ा हुआ था।

खुलासा 30 तारीख को हुआ

मामले का खुलासा 30 तारीख को हुआ, जब बंगले की देखभाल के लिए वहां कुछ लोग पहुंचे। अंदर जाने पर सारा सामान बिखरा हुआ मिला और चोरी की वारदात का पता चला। चोर बंगले से एक एक्टिवा स्कूटर और दो रसोई गैस सिलेंडर चुरा ले गए। इतना ही नहीं, बदमाशों ने बंगले में लगी नल की टोंटियां भी तोड़ लीं और अपने साथ ले गए।

सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के भतीजे की शिकायत पर टीटी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर चोरों की तलाश में जुट गई है। इस घटना के बाद वीआईपी और पॉश इलाके में स्थित बंद सरकारी आवासों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मध्यप्रदेश

टीईटी के विरोध में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारीः नीलम पार्क में आंदोलन का आज 7वां दिन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m